Live

BIHAR NEWS

दफादार-चौकीदारों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मंत्री संजय पासवान, सौंपा ज्ञापन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: मंत्री संजय पासवान नेदफादार-चौकीदारों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार मंत्री संजय पासवान ने बुधवार देर शाम दफादार-चौकीदार साथियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी विभिन्न लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दफादार-चौकीदारों की समस्याओं और लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा. इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि सरकार और दफादार-चौकीदार प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की जाएगी. समिति के समक्ष उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही,इन मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया जाएगा.

मंत्री संजय पासवान ने मुख्यमंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दफादार-चौकीदारों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए पहल करना इस मुलाकात का उद्देश्य है. समिति के गठन से प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और मांगें विस्तार से रखने का अवसर मिलेगा.

इस पहल से दफादार-चौकीदारों की लंबित मांगों के समाधान की उम्मीद जगी है. हालांकि,मांगों पर अंतिम निर्णय समिति के विचार-विमर्श और सरकार की आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें