DA Hike in Bihar
बिहार के राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा
PATNA :बुधवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 40 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में नीतीश सरकार ने जनहित में कई बड़े फैसले लिए हैं। इस बैठक के बाद अब बिहार सरकार के कर्मियों और पेंशनर्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।
बिहार के राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले
बुधवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को नीतीश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब DA 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। हालांकि, राज्यकर्मियों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा
गौरतलब है कि कर्मियों को अब 46 फीसदी डीए मिलेगा। ये 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माना जाएगा। राज्यकर्मी अब दिसंबर माह के वेतन में एरियर के साथ बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ ले सकेंगे। विदित है कि दीपावली से पहले ही राज्यकर्मियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने की तैयारी थी और प्रस्ताव भी तैयार हो गया था।
लाखों कर्मियों को मिलेगा बड़ा लाभ
आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को ही केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी इजाफा किया गया था, जिसके बाद अब नीतीश सरकार ने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। नीतीश सरकार के इस बड़े फैसले का लाभ तकरीबन 11 लाख कार्यरत कर्मी और पेंशनधारकों को मिलेगा। बिहार में 4.5 लाख से अधिक कार्यरत और करीब 6 लाख पेंशनधारक हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।