Live

साइबर अपराध के बड़े गैंग का भंडाफोड़

देवघर पुलिस ने छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर: बड़ी खबर देवघर से जहां पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 11 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से 13 मोबाइल,17 सीम,2 एटीएम कार्ड और दो पहिया वाहन ज़ब्त किये हैं.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने देवघर के देवीपुर, जसीडीह, मधुपुर, मार्गोमुण्डा थाना के अलावा पत्थड्डा ओपी अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 11 शातिर साइबर अपराधियों को दबोचा है. 20 से 30 वर्ष के ये सभी शातिरों द्वारा 40 क्राइम लिंक का इस्तेमाल कर देश भर में आतंक फैला रहे थे. खास तौर से विभिन्न upi बैंक, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी के रूप में लोगों को फोन कर UPI और ई-वैलेट के जरिये ये साइबर अपराधी लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते थे. पुलिस ने इनके पास से13 मोबाइल फोन,17 सीम,2 एटीएम कार्ड और दो पहिया वाहन बरामद किये हैं. देवघर और आसपास के क्षेत्र में बेलगाम हो चले साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रही है. खास बात यह है कि ये शातिर अपने घर से दूर दूसरे स्थान पर जा कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ मारा करते थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें