CRIME NEWS
SIWAN में अपराधियोॆं ने साला-बहनोई को मारी गोली..
SIWAN:- बड़ी खबर सीवान से है..यहां अपराधियों ने साले और बहनोई को गोली मार दी है, जिसमें बहनोई की मौत मौके पर हो गई,वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया है,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह सनसनीखेज वारदात नगर थाना क्षेत्र के रामराज ओवर ब्रिज के पास की है. बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के ही रामनगर निवासी शिवजी तिवारी अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे, उसी दौरान अपराधियों ने शिवजी तिवारी को गोली मार दी वहीं उनके साले को भी गोली मारी, जिससे शिवजी तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है,और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।