Live

Crime in Patna

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पूर्व मुखिया को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पटना में बेलगाम बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े पूर्व मुखिया नीलेश को गोली मार दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।



बेखौफ अपराधियों का तांडव

ये पूरा मामला राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है, जहं दबंग पूर्व मुखिया नीलेश को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। फिलहाल जख्मी पूर्व मुखिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पूर्व मुखिया नीलेश की पत्नी वार्ड पार्षद है।


तफ्तीश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया नीलेश पर ताबड़तोड़ कई फायरिंग की गई, उनमें दो गोलियां उन्हें लगी हैं, जिसके बाद उन्हें रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें