Live

BREAKING NEWS

अपराधियों ने वैशाली के लालगंज में बैंककर्मी को मारी गोली

A
Arun Chourasiaलेखक

HAJIPUR:-बड़ी खबर वैशाली जिले से है,यहां अपराधियों ने बैंककर्मी को गोली मार दी है.वह अपने घर से बैंक जा रहा था.तभी रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया है.गंभीर हालत में कर्मी को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के लालगंज ब्रांच के SBI के फिल्ड आँफिसर अमर ज्योति घर से बैंक जा रहे थे ..तभी रास्ते में करताहां थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी में अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.वहीं स्थानीय थाना को भी इसकी सूचना दी गई.घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पीड़ित कर्मचारी बैंक का लोन संबंध कार्य फील्ड में करता था। गोली मारने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना से संबंधित CCTV मिल चुका है और आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें