एजबेस्टन टेस्ट में बुमराह का धमाका
युवी की दिलाई याद...ब्रॉड के एक ओवर में जडे 35 रन...टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड
पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास बन गया। भारत के कप्तान जस्प्रीत बुमराह के इंग्लैंड के फास्ट बॉलर स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन ठोक डासे। बुमराह की इनिंग देखकर स्टेडियम में हर कोई अवाक रह गया। कुध स्टूअर्ट ब्रॉड को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। बुमराह की इस पारी ने 2007 के वर्ल्ड कप में युवराज सिंह की याद दिला दी। युवराज सिंह ने ब्रॉड के एक ओवर 6 छक्के जडकर रिकॉर्ड बनाया था।
भारतीय पारी अंत की ओर थी। क्रीज पर अंतिम जोडी के रुप में जसप्रीत बुमराह और मुहम्मद सिराज क्रीज पर थे। स्टूअर्ट ब्रॉड को ओवर शुरु हुआ। देखिए कैसे हुआ पूरा ओवर
पहला बॉल- 4 रन
दूसरा बॉल- वाइड, जिसपर 4 रन बने, भारत को एक रन और एक बॉल अतिरिक्त मिले।
तीसरी बॉल- नो बॉल, 6 रन, भारत को एक रन और एक बॉल अतिरिक्त मिले।
चौथी बॉल- 4 रन
पांचवीं बॉल- 4 रन
छठी बॉल- 4 रन
पहली अतिरिक्त बॉल- 6 रन
दूसरी अतिरिक्त बॉल- 1 रन
बुमराह के इस धमाके पर बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
2007 की याद दिला दी....
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।