पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास बन गया। भारत के कप्तान जस्प्रीत बुमराह के इंग्लैंड के फास्ट बॉलर स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन ठोक डासे। बुमराह की इनिंग देखकर स्टेडियम में हर कोई अवाक रह गया। कुध स्टूअर्ट ब्रॉड को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। बुमराह की इस पारी ने 2007 के वर्ल्ड कप में युवराज सिंह की याद दिला दी। युवराज सिंह ने ब्रॉड के एक ओवर 6 छक्के जडकर रिकॉर्ड बनाया था।युवी की दिलाई याद...ब्रॉड के एक ओवर में जडे 35 रन...टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड

भारतीय पारी अंत की ओर थी। क्रीज पर अंतिम जोडी के रुप में जसप्रीत बुमराह और मुहम्मद सिराज क्रीज पर थे। स्टूअर्ट ब्रॉड को ओवर शुरु हुआ। देखिए कैसे हुआ पूरा ओवर

पहला बॉल- 4 रन

दूसरा बॉल- वाइड, जिसपर 4 रन बने, भारत को एक रन और एक बॉल अतिरिक्त मिले।

तीसरी बॉल- नो बॉल, 6 रन, भारत को एक रन और एक बॉल अतिरिक्त मिले।

चौथी बॉल- 4 रन

पांचवीं बॉल- 4 रन

छठी बॉल- 4 रन

पहली अतिरिक्त बॉल- 6 रन

दूसरी अतिरिक्त बॉल- 1 रन

बुमराह के इस धमाके पर बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।

युवी की दिलाई याद...ब्रॉड के एक ओवर में जडे 35 रन...टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्डलेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन सबसे अधिक खुश है। उन्होंने भी ट्वीट किया।युवी की दिलाई याद...ब्रॉड के एक ओवर में जडे 35 रन...टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्डसचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, क्या ये युवी है या बुमराह?

2007 की याद दिला दी....