Live

पटना में CPI की महारैली

नीतीश और लालू समेत इन बड़े नेताओं को मिला न्योता, I.N.D.I.A गठबंधन की दिखेगी एकजुटता

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :आगामी लोकसभा चुनाव से पहले CPI इलेक्शन मोड में आ गयी है और अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। बिहार की राजधानी पटना में CPI आगामी 2 नवंबर को एक बड़ी रैली करने जा रही है। इसके लिए सारी मुकम्मल तैयारियां जोरशोर से जारी है। पटना के मिलर स्कूल में होने वाली इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल बिहार के सभी दलों के नेताओं को न्योता दिया गया है।


इन नेताओं को मिला न्योता

जानकारी के मुताबिक CPI की इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। साथ ही केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु से भी CPI के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया गया है।


इसके साथ ही बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी शामिल होंगे। सीपीआई की इस रैली में कई दूसरे मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।

I.N.D.I.A गठबंधन की दिखेगी एकजुटता

गौरतलब है कि सीपीआई की बीजेपी हटाओ..देश बचाओ रैली का आयोजन मिलर हाईस्कूल मैदान में होगा। इसकी जगह पहले गांधी मैदान को तय किया गया था लेकिन उसी दिन शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह भी होना है लिहाजा जगह परिवर्तित कर दिया गया। सीपीआई की इस रैली में विपक्षी गठबंधन की एकजुटता देखने को मिलेगी।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें