Live

BIHAR NEWS

सीएम सम्राट पहुंचे पश्चिम चम्पारण के बथना, अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेतिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को हेलीकॉप्टर से बथना स्थित पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मुख्य सचिव, डीजीपी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार और विधायक विनय बिहारी समेत कई वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि वहां मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में बने नवनिर्मित हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ आश्रय केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने उन्हें प्रशासनिक तैयारियों से अवगत कराया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंडक और कोसी नदी के तटबंधों के पक्कीकरण के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है. सर्वे के आधार पर तटबंधों को मजबूत करने की योजना आगे बढ़ाई जाएगी. बथना के बाद मुख्यमंत्री का मच्छरगांवा होते हुए बनकटवा और शिवराजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कार्यक्रम रहा. एसडीआरएफ की नाव से उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति देखी और लोगों की समस्याएं जानीं. बाद में बथना स्थित बाढ़ आश्रय केंद्र में पहुंचकर पीड़ितों से संवाद किया. इस दौरान राहत सामग्री का वितरण भी किया गया.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें