Hindi News / राष्ट्रीय महामंत्री बनने और यूपी प्रभारी बनाए जाने पर दी हार्दिक बधाई

CM सम्राट ने विनोद तावड़े से की मुलाकात : राष्ट्रीय महामंत्री बनने और यूपी प्रभारी बनाए जाने पर दी हार्दिक बधाई

Edited By:  |
cm samrat ne vinod tawre se ki mulakat

दिल्ली : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े जी से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान भाजपा का पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर भी उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की.

सीएम ने इस दौरान भाजपा संगठन को मजबूत करने में विनोद तावड़े की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की . उनके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व, राजनीतिक अनुभव और कार्य करने की क्षमता को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया. कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में तावड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

विनोद तावड़े को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पार्टी संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलने को पार्टी के लिए अहम माना. सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सांगठनिक कौशल का लाभ पार्टी को व्यापक स्तर पर मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि तावड़े के नेतृत्व में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा. पार्टी को आगामी समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और संगठनात्मक विस्तार को गति देने की दिशा में उनके प्रयास महत्वपूर्ण साबित होंगे.

इस अवसर पर विश्वास जताया गया कि भाजपा संगठन आने वाले समय में ऐतिहासिक और सुखद परिणाम हासिल करेगा. तावड़े को मिली नई जिम्मेदारियों के लिए एक बार फिर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई.

संजय कुमार की रिपोर्ट--