Live

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026

CM सम्राट ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के निकट बने मंच से राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली पटना से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात पहुंचेगी,जहां इसका समापन होगा.

राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता,अखंडता,आपसी स‌द्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. इस रैली में बिहार मोटरसाइकिल दल की भागीदारी राज्य के लिए गौरव का विषय है. यह पहल युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता के संदेश को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव,गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार,पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा,मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें