Live

BIHAR NEWS

CM सम्राट ने लोकसेवक आवास में की विश्वकर्मा की पूजा, राज्यवासियों के लिए समृद्धि और प्रगति की कामना की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजधानी पटना स्थित लोकसेवक आवास में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना की. लोकसेवक आवास में जय बाबा विश्वकर्मा के जयकारों से पूजन हुआ.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष पूजा की. उन्होंने पूजन-अर्चन के दौरान बिहार की सुख-शांति की कामना की. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए समृद्धि और प्रगति की कामना की. बिहार के विकास और कल्याण के लिए प्रार्थना की गई. लोकसेवक आवास में धार्मिक वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं. पूरे बिहार में श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा पर्व मनाया जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें