BIHAR NEWS
सीएम सम्राट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व० डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व० डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा (आर०के० सिन्हा) के पाटलिपुत्र स्थित आवास 'अन्नपूर्णा भवन' जाकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने स्व० आर०के० सिन्हा जी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्व० आर०के० सिन्हा के परिजन उपस्थित थे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।