Live

BIHAR NEWS

CM सम्राट चौधरी से मिले ‘द ववान’ के सितारे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और एकता कपूर ने की मुलाकात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार के लोक सेवक आवास स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बॉलीवुड फिल्म‘The Vvaan’ की टीम ने आत्मीय मुलाकात की. फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर समेत फिल्म की कास्ट मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची.

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिल्म की टीम के साथ बिहार की लोककथा और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा की.‘The Vvaan’ को बिहार की लोककथा पर आधारित बॉलीवुड फिल्म के रूप में बताया गया है. फिल्म के जरिए बिहार की लोक संस्कृति और लोककथाओं से जुड़े विषयों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने की पहल की जा रही है.

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और निर्माता एकता कपूर समेत फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम का स्वागत किया और भारतीय सिनेमा में बिहार की लोक परंपराओं और कथाओं को स्थान मिलने को महत्वपूर्ण बताया.

फिल्म की टीम ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात को लेकर खुशी जताई. इस दौरान बिहार की संस्कृति, लोककथाओं और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई.

बिहार की लोककथाएं और सांस्कृतिक परंपराएं लंबे समय से देश की समृद्ध लोक विरासत का हिस्सा रही हैं. ऐसे में बड़े बॉलीवुड कलाकारों और निर्माता से जुड़ी फिल्म में बिहार की लोककथा को विषय बनाए जाने से राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें