Live

BIHAR NEWS

सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी पहुंची खगड़िया, दुर्गा मंदिरों में की पूजा अर्चना, राज्यवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

खगड़िया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी ममता कुमारी बुधवार को खगड़िया पहुंची. स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. सबसे पहले ममता कुमारी ने जिले के परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की. इसके बाद वह पसराहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा की और मां दुर्गा से बिहार वासियों के सुख,शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उनके साथ परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य भी मौजूद रहे. ममता कुमारी खगड़िया शहर के सन्हौली दुर्गा मंदिर भी आज पूजा करने जाने वाली हैं.

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें