सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला
बिहार में हर भूमिहीन परिवार को मिलेगा अपना आशियाना, 22 सितंबर से पंचायतों में विशेष कैंप
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से‘अभियान बसेरा’ के तहत22सितंबर2026से राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान का उद्देश्य बिहार के ऐसे भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। सरकार के निर्देश के मुताबिक अब आवासीय भूमि के कूपन के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी होगी।
भूमिहीन परिवार अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदन स्वीकार करने और आवेदकों को रसीद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है। इच्छुक परिवार बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवासीय भूमि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस पहल के जरिए सरकार का फोकस राज्य के भूमिहीन परिवारों को सुरक्षित आवास और अपनी जमीन उपलब्ध कराने पर है। पंचायत स्तर पर लगने वाले विशेष कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
सरकार का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है, ताकि पात्र परिवारों को वासभूमि के लिए आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।