BIHAR NEWS
सीएम सम्राट बोले- सेवा, नवाचार और उद्यमिता से बदलेगा बिहार, 5 साल में 10 हजार उद्योग लगाने का लक्ष्य
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना तारामंडल में‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत‘Seva First Innovation Challenge (East Zone)’ का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पोर्टल का लोकार्पण किया और 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने इनोवेशन प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवा उद्यमियों से उनके स्टार्टअप और उत्पादों की जानकारी ली.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका है. युवाओं की ऊर्जा और तकनीकी क्षमता को विकास की ताकत बनाकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवाचार और विकास की सोच सभी को प्रेरित करती है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में करीब एक हजार उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है और अगले पांच वर्षों में 10 हजार उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए उद्योग और स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की पहल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि‘विद्यार्थी साथी’ ऐप के जरिए लाइव क्लास, NEET-JEE तैयारी और 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध है. उनके अनुसार, रात एक बजे भी 1.42 लाख बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं और 75 हजार शिक्षक इनरॉल्ड हैं.
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि एक करोड़ महिलाओं को‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है. साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों कोDBT से सहायता देने की जानकारी दी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।