Live

BREAKING

मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद 'महागठबंधन में टेंशन'!, CM आवास पर बढ़ी हलचल, जारी है मंथन

P
Prasoon Pandeyलेखक

News Desk :बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा यानी 'हम' ने महागठबंधन से खुद को अलग कर लिया है। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने भी नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मांझी की पार्टी 'हम' के सरकार से अलग होने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। महागठबंधन के घटक दलों की टेंशन बढ़ गई है।


सीएम आवास पर बढ़ी सियासी हलचल

महागठबंधन में शुरू हुई महाभारत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर भी सियासी हलचल बढ़ गई है। जीतन राम मांझी के इस बड़े फैसले के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। इसके साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ-साथ नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी भी सीएम आवास पहुंचे हैं और इस पूरे सियासी उठापटक पर गहन मंथन हो रहा है। विजेन्द्र यादव भी मौके पर मौजूद थे।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही बिहार में सियासी खेल शुरू हो गया है। 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक से पहले मंगलवार को महागठबंधन में 'महाभारत' छिड़ गया। जीतन राम मांझी की पार्टी ने नीतीश सरकार से अलग होने का बड़ा फैसला लिया। साथ ही जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने भी नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

खूब गरजे मांझी पुत्र संतोष सुमन

नीतीश कैबिनेट से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन मीडिया से मुखातिब हुए और बेबाक अंदाज में अपनी बातें रखी। संतोष सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लगातार उनपर पार्टी के विलय का दबाव बना रही थी लेकिन हमने इस्तीफे का विकल्प चुना और जेडीयू में पार्टी का मर्जर नहीं किया।

NDA में जाने के फैसले पर मांझी पुत्र की दो टूक

संतोष सुमन ने कहा कि हमने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही ये बड़ा फैसला लिया है और खुद महागठबंधन से अलग कर लिया है। हालांकि उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या वे एनडीए में जा सकते हैं तो संतोष सुमन ने दो टूक अंदाज में कहा कि फिलहाल एनडीए में जाने का कोई फैसला नहीं है। जरूरत पड़ी तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे या फिर जरूरत पड़ने पर नया गठबंधन भी बना सकते हैं।

जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने कहा कि वे हर हाल में पार्टी को बचाना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने मर्जर के प्रस्ताव को नहीं चुना।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें