Live

एक्टिव मोड में CM

नीतीश कुमार पटना की सड़कों पर गिरे पेड़ को हटवाने पैदल ही पहुंच गए.

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों काफी एक्टिव दिख रहे हैं,वे कभी भी कहीं भी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच जा रहे हैं.इस सिलसिले मे आज नीतीश कुमार पटना के मुख्य सचिवालय के पास सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाते हुए दिखे.उनके पीछे-पीछे अधिकारियों की परी टीम दिखाई पड़ी.


दरअसल बीती देर रात पटना के कई इलाकों में तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे थे.तेज आंधी की वजह से कई पेड़ रास्ते पर गिर गये थे.पटना के मुख्य सचिवालय के पास भी एक बड़ा सा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया था.जब सीएम नीतीश कुमार का काफिला मुख्य सचिवालय के लिए निकला तो.. बीच रास्ते पर पेड़ की वजह से रूक गया.सीएम को जब उन्हें काफीला रूकने का जानकारी दी गयी तो वे गाड़ी से उतर गए और काफी दूरी तक पैदल चलकर गिरे हुए पेड़ के पास पहुंच गए.

सीएम नीतीश पेड़ का हटाने में लगे कर्मियों से बात की और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए.मौके पर कुछ देर रूकने के बाद वे मुख्य सचिवालय के लिए निकल पड़े.वहीं मुख्य सचिवालय के पास पेड़ गिरने की वजह से सीएम के पैदल ही निकल जाने की वजह से अधिकारियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति देखी गयी.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें