Live

राजगीर दौरे पर CM नीतीश

वैभारगिरी पहाड़ का किया हवाई निरीक्षण...आगलगी की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कई निर्देश..

A
Arun Chourasiaलेखक

Patna:-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे हैं..यहां पहुंचने पर उन्हौने सबसे पहले हेलीकॉप्टर के जरिए वैभारगिरी पहाड़ का निरीक्षण किया और आग से हुई नुकसान का जायजा लिया.

हवाई निरीक्षण के बाद सीएम कुमार ने अधिकारियों के साथ कन्वेंशन सेंटर में बैठक की.इस बैठक में जिलाधिकारी एवं एसपी के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औषधीय पौधे से भरी वैभारगिरी पहाड़ पर आगलगी की घटना से सीएम नीतीश कुमार काफी नाराज हैं,क्योंकि आग से नुकसान उससे कहां ज्यादा है,जितना इनपुट्स जिला प्रशासन द्वारा सीएम कार्यालय को दी गई थी.

बताते चलें कि राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ के जंगल में रविवार को आग लग गई थी।आग फैलकर करीब चार किलोमीटर दायरे में फैल गई थी।काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था.आग बुझाने में कई जिलों की फायर ब्रिगेड के साथ ही सैकड़ों वन कर्मी, मजदूर व अन्य लोगों को मेहनत करनी पड़ी थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें