सीएम नीतीश ने कैमूरवासियों को दी बड़ी सौगात : समृद्धि यात्रा में 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
कैमूर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा के नौघड़ा पहुंचे जहां करीब₹300करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने मुख्य रूप से520बेड क्षमता वाले आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया. ये विद्यालय विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए बनाया गया है.
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कैमूर के अधौरा पहाड़ी जंगल में हाई सिक्युरिटी जेल बनाएंगे जो सबसे खूंखार आतंकवादी होगा उसको यहां बंद करने का काम करेंगे.
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एक बार फिर लालू राज का जिक्र किया और कहा कि लोग पहले घर से बाहर नहीं निकलते थे,पहले सब मुस्लिम हिन्दू करता था आज विकास हो रहा है.
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट –