Hindi News / समृद्धि यात्रा में 678 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

CM नीतीश ने औरंगाबाद वासियों को दी बड़ी सौगात : समृद्धि यात्रा में 678 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Edited By:  |
cm nitish ne aurangabad wasiyo ko di badi saugaat

औरंगाबाद:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने शुक्रवार को औरंगाबाद के बारुण प्रखंड क्षेत्र क़े मुंशी बिगहा में आयोजित समृद्धि यात्रा में जिले को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने 678 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बारुण प्रखंड के कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कुल 678 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया,जिसमें सड़क निर्माण,पेयजल,स्वास्थ्य,शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर जिले का संतुलित विकास करना है और औरंगाबाद को विकास की मुख्यधारा में आगे लाना है.

औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट—