Live

CM नीतीश कुमार पहुंचे गया

बोधगया स्थित राज्य अतिथि गृह का किया उद्घाटन,कहा-बहुत अच्छा बना है भवन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे. गया एयरपोर्ट पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार समेत अन्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने बोधगया स्थित 136 करोड़ की लागत से बने राज्य अतिथि गृह का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित भवन का भी जायजा लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि बहुत अच्छा भवन बनाया गया है. पहले जो लोग विदेश से आते थे, उनके ठहरने में दिक्कत होती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा यह राज्य अतिथि गृह बनाया गया है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. अब जो लोग भी बोधगया की धरती पर भ्रमण करने आएंगे, उनके लिए यहां ठहरने की अच्छी व्यवस्था होगी. यहां हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है.

वहीं उन्होंने कहा कि गया में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया जा रहा है,जो अच्छी बात है.

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें