गरीबों को 2 लाख की सहायता
बिहार उद्यमी योजना की आज CM नीतीश कर रहे हैं शुरूआत,जानें कैसे मिलेगा लाभ...
patna:-बिहार उद्यमी योजना की शुरूआत आज हो रही है जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वालें हैं.इसके लिए पटना के 4 देशरत्न मार्ग स्थित संवाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री सह उद्योग मंत्री सम्राट चौधरी के भी शामिल होने की संभावना है.समारोह में बिहार लघु उद्यमी योजना के शुभारंभ के साथ ही पोर्टल का लोकार्पण किया जाएगा.इस योजना का लाभ मासिक पारिवारिक आय के अधार पर चिन्हित गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रूपये तक की सहायता की जाएगी.
इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी करने के बाद गरीब परिवार को रोजगार के लिए बिना किसी शर्त के आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी.उस समय नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही थी.उस योजना को अब एनडीए सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुरू करने जा रहे हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।