Live

नमन

बेटे निशांत के साथ CM नीतीश ने अपनी पत्नी स्व. मंजू सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है.पटना के कंकड़बाग स्थित स्मृति पार्क में स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी है.

सीएम नीतीश के साथ उनके बेटे निशांत भी स्मृति पार्क पहुंचे और अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.सीएम नीतीश एवं उनके निशांत के साथ ही कई अन्य गणमान्य ने भी स्व. मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि दी.बताते चलें कि स्व मंजू सिन्हा का जन्म 25 फरवरी 1952 को हुआ था जबकि 14 मई 2007 को उनका निधन हुआ था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें