Live

CM नीतीश ने फिर किया औचक निरीक्षण

शिक्षा समेत कई विभागों का लिया जायजा, मंत्रियों और अधिकारियों में मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक्शन में आ गये हैं। वे लगातार औचक निरीक्षण कर मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने आज एकबार फिर सचिवालय का औचक निरीक्षण किया है।


सीएम नीतीश के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुराना सचिवालय में कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, भवन निर्माण समेत कई विभागों के दफ्तरों का दौरा किया और वहां के कामकाज का जायजा भी लिया। उन्होंने विकास भवन के साथ-साथ विश्वश्वरैया भवन का भी जायजा लिया।


सीएम नीतीश के इस एक्शन से मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विकास भवन पहुंचे और कार्यों का निरीक्षण किया। विकास भवन में मुख्यमंत्री ने कई विभागों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के बाद बोले मुख्यमंत्री

विकास भवन में निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी जगह घूम रहे हैं। हम देख रहे हैं कि लोग वक्त पर दफ्तर पहुंच रहे हैं या नहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी लोग आगे बढ़ें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें