Live

सीएम नीतीश 29 जनवरी को आयेंगे समस्तीपुर

800 करोड़ से अधिक की कई योजना का करेंगे शुभारंभ और उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में29जनवरी को समस्तीपुर आयेंगे. इसको को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है.

समस्तीपुर जिले वासियों को सीएम नीतीश कुमार800करोड़ से अधिक की लागत से कई योजना का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. साथ ही समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारी सभी जगह का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं हाउसिंग बोर्ड मैदान की तैयारियां जोरों पर चल रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

समस्तीपुर जिलाधिकारी ने कहा कि29जनवरी को समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर आने वाले हैं. इसकी तैयारी लगातार तेजी से चल रही है. समस्तीपुर वासियों को800करोड़ से अधिक की सौगात मिलने वाली है. समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में स्टॉल का निरीक्षण व योजना का वह शुभारंभ करेंगे. साथ ही हकीमाबाद में बना रहे पुल का निरीक्षण करेंगे. केवस निजामत में बन रहे पार्क को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कार्यक्रम फाइनल होगा उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे.

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी. जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आने जाने वालों के लिए रूट चार्ट बनाया जा रहा है. जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें