Live

अभियान की शुरूआत

समाज सुधार अभियान में विपरीत परिस्थिति में आगे बढनेवाली महिलाओं को बोलने का मौका

A
Arun Chourasiaलेखक

MOTIHARI:-बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुधार अभियान की शुरूआत कर दी है..इस अभियान के तहत पहली जनसभा चंपारण के मोतिहारी में आयोजित की गई है जिसमें सीएम नीतीश कुमार,मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार और गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार के साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

इस अभियान की शुरूआत सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी की जनसभा में दीप प्रज्जवलित कर किया.इस सभा में सीएम और मंत्री के संबोधन से पहले ऐसे महिलाओं को मंच से बोलने का मौका दिया जा रहा है जिसने विपरीत परिस्थिति में समाज में अपना खाश मुकाम हासिल किया है।पति के निधन के बाद सतत जीविकोपार्जन योजना से अपने जीवन की नई शुरूआत करने वाली शिव कुमारी ऩे अपने संघर्ष की कहानी सीएम और उपस्थित लोगों के समक्ष रखी.इसके साथ ही शराबबबंदी कानून के तहत अपने पति को शराब छुड़ाने वाली और रिश्तेदारों को जेल भेजने वाली महिलाओं ने भी अपने अनुभव शेयर किए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें