Hindi News / बोधगया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

CM के बोधगया दौरे से पहले प्रशासन एक्शन मोड में : बोधगया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

Edited By:  |
cm ke bodhgaya dore se pahle prashasan action mode mai

बोधगया : आगामी 1 मई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बोधगया आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री बुद्ध जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बोधगया पहुंचेंगे, जहां श्री शंकराचार्य मठ परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इसी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है. बोधगया नगर परिषद, बोधगया थाना और अंचल राजस्व अधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान श्री शंकराचार्य मठ के मुख्य बाजार मार्ग से लेकर गांधी चौक, सीढ़ियां घाट, वर्मा मोनेस्ट्री होते हुए पचहट्टी तक सघन कार्रवाई की गई. इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सके.

नगर परिषद द्वारा कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया. कुल मिलाकर लगभग10हजार रुपये का फाइन वसूला गया.

प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे और बुद्ध जयंती के मद्देनजर शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट---