सीएम कार्यालय संवाद के पास बड़ा हादसा टला
विशालकाय पेड़ गिरने से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और गाड़ियां बाल-बाल बची, मची अफरा-तफरी
पटना : राजधानीपटना में मुख्यमंत्री कार्यालय संवाद के पास शनिवार को बड़ा हादसा टल गया. सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद गाड़ियों के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी और वहां मौजूद वाहन बाल-बाल बच गए. घटना के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी आनन-फानन में मौके से हट गए.
मौके पर मौजूद पुलिस की गाड़ियों और फायर ब्रिगेड के वाहनों को भी तत्काल वहां से हटाया गया,ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. पेड़ गिरने के कारण आसपास का रास्ता भी प्रभावित हुआ.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर जुट गए और विशालकाय पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया. पेड़ को हटाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मुख्यमंत्री कार्यालय संवाद के पास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।