TRANSFER
CM हेमंत सोरेन ने 14 IAS अधिकारियों का किया तबादला और पदस्थापन..
RANCHI:-खबर झारखंड से है,जहां सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS)के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है.खान निदेशक अमीत कुमार को रांची का नया नगर आयुक्त बनाया गया है,जबकि पदस्थपना की प्रतीक्षा में रहे अरवा राजकमल को खान निदेशक बनया गया है.गोड्डा के डीडीसी संजय सिन्हा को कृषि निदेशक बनाया गया है.
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश झा को समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव,पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संदीप सिंह को JSLPS का सीईओ,ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव घोलप रमेश गोरख को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव,एससी एसटी कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय नाथ झा को आदिवासी कल्याण आयुक्त,प्रतीक्षारत सुशांत गौरव को खेलकूद विभाग का निदेशक,फैज अक अहमद मुमताज को उत्पाद आयुक्त,भोर सिंह यादव को वाणिज्य कर आयुक्त, माधवी मिश्रा को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक,एवं आदित्य रंजन को पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।