Jharkhand News
CM हेमंत सोरेन को दो संथाल धर्म महासम्मेलनों में शामिल होने का न्योता, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
रांचीःझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संथाल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नवंबर2026में आयोजित होने वाले दो प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक महासम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी4और5नवंबर2026को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन के मरांग बुरु में आयोजित होने वाले‘मरांग बुरु धर्मगाढ़ महासम्मेलन-2026’तथा22से24नवंबर2026तक बोकारो जिले के ललपनिया स्थित टीटीपीएस में सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर आयोजित होने वाले‘26वें इंटरनेशनल संथाल सोशियो-सरना रिलिजन कॉन्फ्रेंस-2026’में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
देश-विदेश से जुटेंगे सरना धर्मावलंबी
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दोनों महासम्मेलनों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी सरना धर्मावलंबियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
महासम्मेलनों के दौरान आदिवासी संस्कृति,समृद्ध परंपराओं,रीति-रिवाजों और जनजातीय एकता को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दोनों आयोजनों की रूपरेखा और प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी।
आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार-सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए दोनों महासम्मेलनों के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और इनके सफल आयोजन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति,परंपराओं और जन-आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति,गौरवशाली परंपरा और जन-आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमारी पहचान और अस्तित्व को बचाए रखने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”
फागू बेसरा समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एवं मरांग बुरु बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष फागू बेसरा सहित हीरालाल मांझी,सोमई टुडू,महावीर मुर्मू,विष्णु किस्कू,सुरेश हेंब्रम,सुधीर बास्के,बबली सोरेन,भगवान किस्कू,शनिचर बेसरा,लादु मांझी,डॉ. डुमनी मयी मुर्मू और सोनाराम मांझी उपस्थित रहे। इनके अलावा संथाल समाज के कई अन्य गणमान्य सदस्य एवं प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
दोनों महासम्मेलनों के जरिए संथाल समाज की धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।