Live

BIHAR NEWS

सीजेआई सूर्यकांत ने पटना हाईकोर्ट में अत्याधुनिक नए मीटिंग हॉल और एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज का किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: भारत के चीफ जस्टिस जस्टिस सूर्यकांत ने पटना हाईकोर्ट में अत्याधुनिक नए मीटिंग हॉल और एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज का उद्घाटन किया. हाईकोर्ट में दोपहर करीब डेढ बजे जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर सबसे पहले बीएमपी बैंड के जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया.

इसके बाद सीजेआई सूर्यकांत ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और दूसरे न्यायमूर्तियों के साथ न्यायालय परिसर का अवलोकन किया.

इस दौरान हाईकोर्ट के मॉर्बल हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव, सुधीर सिंह न्यायमूर्ति-सह-जेएडी-1,राजीव रंजन प्रसाद,न्यायमूर्ति-सह-जेएडी-2के साथ दूसरे विशिष्ट लोगों ने सीजेआई सूर्यकांत को गमले का पौधा,पारंपरिक शॉल और पटना हाईकोर्ट की एक चांदी की प्रतिकृति (सिल्वर रिप्लीका) भेंट कर सम्मानित किया.

उनके स्वागत संबोधन में कहा गया कि पटना हाईकोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत की उपस्थिति अत्यंत सौभाग्य और सम्मान की बात है. उनकी इस गरिमामयी उपस्थिति से पटना हाईकोर्ट के ऐतिहासिक परिसर की शोभा बढ़ी है.

इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत के साध दूसरे न्यायमूर्तियों की सेंटेनरी हॉल में फोटोग्राफी सत्र का आयोजन भी किया गया.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें