Live

BIHAR NEWS

सीटू नेताओं ने मतदाताओं का नाम हटाने तथा दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के खिलाफ केंद्र सरकार और CEC का किया पुतला दहन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार राज्य किसान सभा,सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (सीटू),बिहार प्रांतीय ग्रामीण खेतिहर मजदूर यूनियन के बैनर तले असंवैधानिक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)के तहत मनमाने और गैरकानूनी तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग तथा प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में जमाल रोड कार्यालय से मार्च निकालते हुए पटना जंक्शन गोलंबर के पास ज्ञानेश कुमार और गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया.

पुतला दहन के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग तत्काल प्रत्येक पात्र मतदाता के संवैधानिक मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करे और मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाए.

जंतर मंतर,दिल्ली में प्रदर्शन में जा रहे छात्र युवा सहित सीपीएम के महासचिव एम ए बेबी,बृंदा करात,केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन,प्रकाश करात,किसान नेता विजु कृष्णन,अवधेश कुमार सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की भी निंदा की गयी है. एन डी ए सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है,दमन के सहारे आंदोलन को दबाना चाहती है.

कार्यक्रम में सीटू के राज्य अध्यक्ष गणेश सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा,किसान सभा के राज्य वित्त सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी, अरुण मिश्रा,खेतिहर मजदूर यूनियन के देवेंद्र चौरसिया,मनोज चौधरी,शिव विधार्थी,संजय चटर्जी,रंजन राज,सुधीर कुमार,देवाशीष राय,अजय चटर्जी,कांति कुमारी,सुरेंद्र कुमार,शशि प्रकाश,राजीव रंजन,उमेश राय,रामनरेश वर्मा,देवव्रत राय सहित अन्य मौजूद थे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें