Live

Bihar

चीन की महिला हॉकी टीम पहुंची महाबोधि मंदिर, भगवान बुद्ध का किया दर्शन, BTMC ने किया भव्य स्वागत

P
Prasoon Pandeyलेखक

BODHGAYA :बिहार के राजगीर में पहली बार एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जिसमें 6 देशों की महिला टीमें भाग ले रही हैं, जो 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा।

चीन की महिला हॉकी टीम पहुंची महाबोधि मंदिर

इस प्रतियोगिता में सभी टीमें खेल का अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। बोधगया में ही सभी टीमों को ठहराया गया है। आज चीन की टीमें बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन करने पहुंची। बीटीएमसी की ओर से चीन की टीम का भव्य रूप से स्वागत किया गया।

बीटीएमसी द्वारा चीन टीम और अन्य सदस्यों को एक स्मारिका बोधि पत्र दिया गया, जो ज्ञान और शांति का प्रतीक है। चीन की टीम के कप्तान yu An hui ने बताया कि बिहार पहली बार आए हैं और बिहार में हॉकी एशियन चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है, जो काफी उत्साहजनक है और हमारी टीम जो प्रदर्शन कर रही है, उससे बहुत खुश हैं और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन कर बहुत खुश हैं।

हमारी टीम को महाबोधि मंदिर में आकर काफ़ी खुश हैं। भगवान बुद्ध की चीन में काफ़ी संख्या में लोग पूजा करते हैं और आज भगवान बुद्ध का दर्शन कर हम सौभाग्यशाली हुए।

(बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें