Live

Chhath Puja 2026

सीएम सम्राट चौधरी ने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में परिवार के साथ उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुंगेर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में परिवार के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक तरीके से छठ पूजा की. इस दौरान छठ घाट पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देर रात पटना से सड़क मार्ग के जरिए अपने गृह जिले मुंगेर के तारापुर स्थित पैतृक आवास लखनपुर पहुंचे थे. सुबह वे परिवार के साथ लखनपुर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद रहे. छठ महापर्व और जन्मदिन का संयोग इस अवसर को खास बना दिया.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें