Hindi News / रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM सम्राट चौधरी 19 जून को स्पेशल...

छपरा से आनंद विहार के बीच चलेगी नई ट्रेन : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM सम्राट चौधरी 19 जून को स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा करेंगे रवाना

Edited By:  |
chhapara se aanand vihar ke beech chalege nayi train

छपरा:केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा जंक्शन पहुंचकर छपरा से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रेल मंत्री के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विशेष ट्रेन से पटना से छपरा जंक्शन पहुंचेंगे. यहां प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. दोपहर करीब 1:45 बजे आनंद विहार–छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

रेल मंत्री के संबोधन के लिए स्टेशन परिसर में विशाल मंच बनाया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रेलवे सुरक्षा बल,जीआरपी एवं जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

रेल मंत्री के आगमन को लेकर छपरा के लोगों में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस अवसर पर छपरा–पटना मेमू या डीएमयू ट्रेन परिचालन को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा या आश्वासन मिल सकता है. वर्षों से इस रूट पर नियमित लोकल ट्रेन सेवा की मांग होती रही है.

रेलवे प्रशासन लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहा है. मंच निर्माण,बैरिकेडिंग,यात्री सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप कर रही है.

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट-