Live

BIHAR NEWS

छपरा में आज शाम 5:30 बजे होगा रावण वध, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

छपरा : असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के अवसर पर छपरा में रावण वध कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. रावण और मेघनाद के विशाल पुतले बनकर तैयार हैं. मंगलवार शाम 5:30 बजे रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस बार आयोजन की खास बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पटाखों की जगह अधिकतर ई-बमों के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है. आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है. रावण वध देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं. इस बार भी शहरवासियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट—

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें