Live

डबल मर्डर से सनसनी

सारण में पति ..तो मुधबनी में पत्नी की चाकू मार हत्या..

A
Arun Chourasiaलेखक

DESK:-दो अलग-अलग घटना में पति-पत्नी के विवाद में दो की जान चली गई.यह घटना सारण और मधुबनी जिला में हुई है.. सारण जिला में पत्नी ने चाकू मार कर पति की हत्या कर दी तो मधुबनी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या चाकू घोंप कर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के बेदवलिया गाँव में हुई है.इस बेदवलिया गाँव के निवासी आलमगीर अंसारी ने दो शादी कर रखी थी और भरण पोषण को लेकर विवाद हुआ जिसमें पहली पत्नी सलमा खातून ने आलमगीर को चाकू घोंप दिया. जिसे इलाज के लिए लेकर पटना जाने के क्रम में मौत हो गई।

वहीं दूसरी वारदात मधुबनी जिला के खुटौना थाना क्षेत्र के सिकटियाही गांव की है.यहां एक सिरफिरे पति राम सुंदर सदाय अपनी पत्नी सरिता देवी को चाकू गोद कर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल सरिता देवी के चिल्लाने पर पड़ोसियो ने खुटौना PHC में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें