Live

रहना है तेरे दिल में...

2 बच्चों की मां ने आशिक़ी में की हद पार, कुंवारे प्रेमी से रचाया ब्याह

A
ASHISH KUMARलेखक

छपरा : इन दिनों आशिकमिजाजी का सुरूर लोगों के सिर पर इस कदर चढ़ गया है कि उन्हें अच्छे भले की तनिक भी परवाह नहीं रहती। लोग रिश्ते और समाज को ताक पर रख कर हर सीमा पार करने को उतारू हैं। ताजा मामला सामने आया है बिहार के छपरा से जहां 2 बच्चों की मां ने दहलीज पारकर अपने प्रेमी संग अवैध रिश्तों में बंध गई। फिर एक दिन वहीं हुआ जिसका डर था ...


मामला छपरा के मढ़ौरा थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां 2 बच्चों की मां की गांव वालों ने प्रेमी से शादी करवा दी। दरअसल ग्रामीणों ने दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। शोर मचाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और प्रेमी को पीटने लगी। प्रेमी की पिटाई प्रेमिका नहीं देख पाई और वह भीड़ से ही उलझ गई। मामले को बढ़ता देख गांव वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी 6 साल पहले मढ़ौरा थाना इलाके के धेनुकी गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। जबकि प्रेमी पास के ही रहीमपुर का रहने वाला है, जो कुंवारा है। बताया जा रहा है कि इन दिनों महिला अपने मायके लतरहिया गांव आई हुई थी। जहां उससे मिलने युवक पहुंचा था। 2 महीने से दोनों का अफेयर चल रहा था। बीती रात भी प्रेमी उससे चोरी छुपे मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

वहीं प्रेमिका ने कहा कि उसका पति नशे का आदि है। हमेशा नशा करता है। हमारा 2 महीने से एक लड़के से अफेयर चल रहा था। लेकिन अब वो अपने प्रेमी से साथ ही रहेगी। वहीं, प्रेमी उपेंद्र ने कहा कि रविवार की रात प्रेमिका ने फोन करके बुलाया था। जिसके बाद गांव वालों ने पकड़कर शादी करवा दी। पति के साथ मारपीट की घटना के बाद वह मायके आई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें