Live

Bihar School Timing

सरकारी स्कूलों का बदला टाइम टेबल, अब 1 दिसंबर से ये होगा छात्रों और शिक्षकों का शेड्यूल, यहां देखें पूरी खबर

P
Prasoon Pandeyलेखक

Time Table Change :बिहार के शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि प्रदेश के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है और नई समय सारिणी प्रकाशित की गई है।

सरकारी स्कूल की बदल गई टाइमिंग

नये टाइम टेबल के मुताबिक अब सुबह साढ़े 9 बजे विद्यालय शुरू होगा। इसके बाद साढ़े 9 बजे से 10 बजे तक प्रार्थना होगी। फिर पहली घंटी 10 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक होगा। फिर दूसरी घंटी 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 20 मिनट तक होगी। तीसरी घंटी की शुरुआत 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजे तक होगा। इसके बाद 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक इंटरवल होगा।

चौथी घंटी की शुरुआत 12 बजकर 40 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक होगा। फिर 1 बजकर 20 मिनट से 2 बजे तक पांचवीं घंटी होगी। 2 बजे से छठी घंटी की शुरुआत होगी, जो 2 बजकर 40 मिनट तक चलेगी। फिर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक सातवीं घंटी होगी। 3 बजकर 20 मिनट से शाम 4 बजे तक 8वीं घंटी होगी। इसके बाद शाम 4 बजे छुट्टी हो जाएगी।

शनिवार को होंगे बैगलेस क्लास

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर ध्यान देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। शनिवार के दिन अब स्कूलों में बैगलेस क्लासेज आयोजित की जाएंगी। यह आदेश आठवीं कक्षा तक के छात्रों पर लागू होगा। बैगलेस क्लास के दौरान बच्चों को किताबों और कॉपी से हटकर खेल, संगीत, डांस, पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। विभाग के निर्देशानुसार हर कक्षा के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कला और खेल गतिविधियां होंगी अनिवार्य

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी कक्षाओं में कला गतिविधियों के लिए एक निश्चित समय अनिवार्य रूप से तय किया जाएगा। खेलकूद, संगीत, नृत्य और पेंटिंग जैसी गतिविधियों को बच्चों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। अगर स्कूल में किसी विशेष कक्षा या बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो रहा है तो अन्य कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। सभी कक्षाएं अपनी सामान्य दिनचर्या के अनुसार चलती रहेंगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें