Live

BIG NEWS

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, पटना DM का आदेश, बिहार के इन 21 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Patna School News :भीषण गर्मी से पूरा बिहार परेशान है। राजधानी पटना में पारा चढ़ता जा रहा है लिहाजा पटना जिला प्रशासन ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने आदेश भी जारी कर दिया है।

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

पटना के दंडाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में 10वीं कक्षा तक के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। पटना के डीएम का यह आदेश 20 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा, जो 30 अप्रैल तक रहेगा।

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। लगातार चढ़ते पारे और लू को देखते हुए पटना में स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पटना डीएम ने कहा है कि अभी भीषण गर्मी और लू की स्थिति है। इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। धारा-144 के तहत पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर दोपहर 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रतिबंध लगाता हूं। यह आदेश 20 अप्रैल से लागू होगा और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

21 जिलों में लू का अलर्ट जारी

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भी बिहार के 21 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के गोपालगंज, सीवान, सारण, भभुआ, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, पटना, शेखपुरा, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर में लू चलेगा।

(पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें