चाईबासा के मुक्केबाजों ने दिखाया जलवा
खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में बनाई जगह
चाईबासा: रांची के खेलगांव में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में मुक्केबाजी स्पर्धा में पश्चिमी सिंहभूम के मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल हुए.
इधर जानकारी मिली है कि नोवामुंडी के कस्तूरबा विद्यालय की 12 मुक्केबाज छात्राओं को प्रतियोगिता में भेजने में वार्डन नाकाम रही. जिसके कारण छात्राओं ने एक अवसर खो दिया. इससे छात्राएं काफी निराश हैं. इस संबंध में बॉक्सिंग एसोसिएशन ने उपायुक्त से शिकायत करने की बात कही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।