Live

BIHAR NEWS

केपटाउन में दीप प्रज्वलित कर स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने मनाया पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग ले रहे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केपटाउन में दीप प्रज्वलित कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाया. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु,स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की.

अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा,संकल्प और अंत्योदय की भावना के प्रति समर्पित रहा है. उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक,सामरिक,तकनीकी एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और प्रभाव को नई ऊंचाई मिली है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के विकास एवं सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया गया है. गरीबों,युवाओं,महिलाओं और किसानों के हित में किए गए प्रयासों से समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति मिली है.

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनकी निरंतर सक्रियता युवा पीढ़ी को देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस राष्ट्र सेवा,जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है.

राजीव रंजन की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें