Live

BIHAR NEWS

बक्सर में रावण दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम और एसपी ने मजिस्ट्रेटों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बक्सर: बिहार केबक्सर में दशहरा के अवसर पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की है. शहर के किला मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

किला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे परिसर को कई भागों में बांटकर निगरानी की व्यवस्था की गई है. इस बार मैदान में45फीट ऊंचे रावण और40फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा. इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं,सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. भीड़ पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. प्रशासन का उद्देश्य है कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में इस उत्सव का आनंद उठा सकें.

बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें