Live

बेखौफ अपराधियों का तांडव

दिनदहाड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी, व्यापारियों में दहशत

P
Prasoon Pandeyलेखक

SITAMADHI :बिहार में बेखौफ अपरधियों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सीतामढ़ी में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है।


बेखौफ अपराधियों का तांडव

ये घटना सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास की है, जहां बेलवा पररी निवासी आलू-प्याज विक्रेता राजीव मेहता (40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गये हैं।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

इस वारदात के दौरान दुकान पर मौजूद रामपुकार पासवान के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें