Live

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

सुबह-सुबह CO साहब 41 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए..

A
Arun Chourasiaलेखक

MUZAFFARPUR -बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है..यहां अहले सुबह निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.जिले के कुढ़नी अंचल के सीओ को 41 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है.



मिली जानकारी के अनुसार कुढ़नी के सीओ पंकज कुमार ने काम के बदले घूस की मांग की थी.कुढ़नी के मनकौनी निवासी मिथलेश कुमार यादव से अतिक्रमण खाली कराने को लेकर सीओ ने घूस की मांग की थी.इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की गई थी.शुरूआती जांच के बाद निगरानी ने जाल बिछाया और इस जाल में सीओ पंकज कुमार फस गए.आज अहले सुबह उन्हें निगरानी की टीम ने अपने आवास पर 41 हजार कैश लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम सीओ पंकज कुमार के लेकर पटना निकल गई.वही इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी

गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें