Live

BIG BREAKING

निगरानी ने सुबह-सुबह सिविल सर्जन कार्यालय के बाबू को घूस लेते पकड़ लिया..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है..यहां सुबह-सुबह निगरानी विभाग ने सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी को 55 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार कर्मचारी का नाम संतोष कुमार है.


मिली जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी संतोष कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में काम के बदले घूस मांगने की शिकायत की गई थी शिकायत के बाद निगरानी ने एक टीम का गठन किया गया.इस टीम ने प्रारंभिक जांच में शिकायत को सही माना और फिर आज सुबह संतोष कुमार के आवास के आसपास टीम पहुंच गई.इसी दौरान जैसे ही संतोष कुमार ने रिश्वत का पैसा लिया, वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया . गिरफ्तारी के बाद संतोष को निगरानी की टीम पटना लेकर निकल गई.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें