Live

ACCIDENT

मुजफ्फरपुर में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर में महिला एवं बच्चे समेत तीन की मौत

A
Arun Chourasiaलेखक

MUZAFFARPUR:-बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है..यहां ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हुई है जिसमें ऑटो चालक समेत तीन की मौत हो गई है वहीं कई यात्री घायल हैं.


मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मुजफ्फरपुर जिला के बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर में हुई है.ट्रक-ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार तीन की मौत हुई है.मरने वालों मे ऑटो चालक एवं ऑटो पर सवार एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है.दुर्घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें